Sponsored

Closing App Notice:

Due to non activity of users of jivanapp, We will shut down the Jivanapp After 31 July 2026, Till date please download your data from settings (Download Your Information). After that we will not responsible and erase all data permanently.


We will wait if activity of users increase we will stop this and continue for environment activist. Date: 20 March 2026

बिजली बिल न भर पाने पर अगर कट जाए कनेक्शन, तो अब नहीं करनी होगी इसके लिए भागदौड़

0
13K

स्मार्ट मीटर से जुड़े बिजली उपभोक्ता का कनेक्शन यदि बिल नहीं भरने के कारण काट दिया जाएगा तो अब उन्हें उसे जुड़वाने के लिए भागदौड़ नहीं करनी होगी। बिल भरते ही मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सिस्टम पर अपडेट होगा और कनेक्शन तुरंत जोड़ दिया जाएगा। इसके लिए बिजली कंपनी की सूचना प्रौद्योगिकी शाखा दो महीने से ऑटोमेशन का कार्य कर रही है।

अभी ऐसी है व्यवस्था 🤷🏻‍♀️
अभी किसी भी उपभोक्ता का स्मार्ट मीटर का कनेक्शन, बिजली बिल बकाया होने पर काट दिया जाता है तो उसे जुड़वाने के लिए भरे गए बिल की रसीद दिखानी होती है। कंट्रोल सेंटर से कनेक्शन काटने पर भी दोबारा जुड़वाने के लिए जोन पर संपर्क कर, बिल भरने की रसीद दिखानी होती है।

आगे से कुछ ऐसा होगा प्रबंध 💁🏻‍♀️
▪️ अब बिजली कंपनी ऑटोमेशन के तहत प्रबंध कर रही है कि यदि बकाया बिल की राशि जोन पर जमा कर दी है तो काउंटर से यह सूचना तुरंत लाइन जोड़ने वाले ऑपरेटर को दी जाएगी और वह लाइन जोड़ देगा।
▪️ यदि ऑनलाइन भुगतान किया है तो बिल भरने की सूचना तुरंत स्मार्ट मीटर कंट्रोल सेंटर को उपभोक्ता के आईवीआरएस नंबर के साथ मिल जाएगी।
▪️ ऑटोमेशन तरीके से सिस्टम पर अगले ही मिनट संबंधित उपभोक्ता का बकाया बिल जीरो दिखाई देने लगेगा।
▪️ इसके बाद उपभोक्ता को कनेक्शन जुड़वाने के लिए जोन पर नहीं पहुंचना होगा।
सिस्टम पर जीरो बकाया दिखने के साथ ही कनेक्शन जुड़ जाएगा। जैसे रिचार्ज करने पर मोबाइल की सर्विस शुरू हो जाती है।

हालांकि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को अभी लगभग दो महीने और इंतजार करना होगा।

Search
Categories
Read More
Other
इंदौर में वोट देने पर पोहे-जलेबी और आईस्क्रीम फ्री, कोल्ड ड्रिंक्स, नूडल्स और मन्चुरियन भी फ्री मिलें
इंदौर में 13 मई को मतदान करने वालों के लिए ढेर सारे ऑफर इंतजार कर रहे हैं। देखिए कौन क्या देगा......
By Ranjit 2024-05-01 11:01:52 0 11K
Literature
कक्षा 10 वीं और 12वीं के छात्रों के पूरक परीक्षा आवेदन 1 मई से
 माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा विगत दिनों कक्षा 10वी और 12वी का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया...
By Ranjit 2024-05-01 10:46:50 0 9K
Other
आचार संहिता के उल्लंघन की 'सी-विजिल एप' पर कर सकते हैं शिकायत
इंदौर जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर विगत 16 मार्च से आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील है।...
By Ranjit 2024-05-01 10:59:38 0 9K
Health
फायदेमंद अलसी
अलसी सबसे प्राचीन और फायदेमंद औषधियों में से एक है। अलसी को इसके पोषकता के लिए जाना जाता है। अलसी...
By anything 2024-04-27 05:57:39 0 12K
Other
इंदौर में महिलाओं और लड़कियों के लिए
महिला आईटीआई कालेज में महिला पुलिस अधिकारियों ने कई जरूरी जानकारियां दी। उन्होंने इंदौर की...
By Ranjit 2024-04-12 12:10:27 0 11K