Sponsored

📢 Exciting Update Coming Soon!

We're upgrading Jivanapp with powerful community-focused features to make the platform even more useful for everyone.

🚀 Over the next few weeks, you'll start seeing exciting new features, improvements, and version updates.

🙏 Thank you for staying with us and for your amazing support. Your shares and referrals have helped Jivanapp grow, and we truly appreciate it.

❤️ Please keep sharing Jivanapp with your friends, family, schools, colleges, organizations, and communities. Stay tuned for the next version!

इंदौर की 25 हजार बिल्डिंग के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

0
12K

इंदौर में हो रही आग की घटनाओं के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर की 25 हजार से अधिक बिल्डिंगों के लिए नए निर्देश जारी कर दिए हैं। यह भी कहा है कि यदि एक महीने में यह निर्देश नहीं माने तो बिल्डिंग सील कर दी जाएगी। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह में प्रशासन ने लोटस शोरूम समेत शहर के कई बड़े होटल और बिल्डिंगों को सील कर दिया है। इन बिल्डिगों को आग की बड़ी घटनाओं से बचाने और शहर के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए यह नियम बनाए गए हैं। 
 
यह हैं नए नियम
1. कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया है कि इंदौर में ऐसे व्यापारिक एवं वाणिज्यिक भवनों का चिन्हांकन कर लिया गया है जहां पर फ़ायर फ़ाइटिंग के लिए आवश्यक उपकरण लगाए जाने हैं एवं तदानुसार व्यवस्था सुनिश्चित की जाना हैं। व्यापारिक और वाणिज्यिक भवनों में जिनकी ऊंचाई 10 मीटर से कम हैं वहां पर फायर फर्स्ट एक्सटिंग्विशर, फ़स्ट हॉज रील, डाउन राइजर, मैन्यूअली फ़ायर अलार्म सिस्टम, टैरेस टैंक (10 हज़ार लीटर) और फायर पम्प (450 एलपीएम)  होना आवश्यक है।

2. ऐसे वाणिज्यिक एवं व्यापारिक भवन जिनकी ऊंचाई 10 मीटर से 15 मीटर के बीच में हैं वहां पर फायर फर्स्ट एक्सटिंग्विशर, फ़स्ट हॉज रील, डाउन राइजर, ऑटोमेटिक (बेसमेन्ट एरिया 200 m2), मैन्यूअली फ़ायर अलार्म सिस्टम, अन्डरग्राउड वाटर (50 हजार लीटर), टैरेस टैंक (5 हज़ार लीटर) और फायर पम्प होना आवश्यक है।

3. ऐसे वाणिज्यिक एवं व्यापारिक भवन जिनकी ऊंचाई 15 मीटर से 30 मीटर के बीच है, वहाँ पर फायर फर्स्ट एक्सटिंग्विशर, फ़स्ट हॉज रील, वेट राइजर/डाउन कमर, ऑटोमेटिक स्पिंकलर, यार्ड हाईड्रेंट, मैन्यूअली फ़ायर अलार्म सिस्टम एवं ऑटोमेटिक अन्डरग्राउड वाटर टैरेस पंप, अंडर ग्राउड वाटर (डेढ़ लाख लीटर) और टैरेस टैंक (20 हजार) और फ़ायर पम्प होना ज़रूरी है।

4. जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इस सूचना के प्रकाशन दिनांक 22 अप्रैल से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना प्रारंभ कर दें। एक माह की अवधि व्यवस्थाएं क़ायम करने के लिए प्रदान की गई है। इसके पश्चात कमी पाए जाने पर इन भवनों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने स्पष्ट किया है कि इन्दौर एक वाणिज्यिक शहर हैं और यहां न केवल स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में नागरिकों का अपितु प्रदेश भर से लोगों का आना जाना ऐसे भवनों में होता रहता हैं। ऐसे में जन सुरक्षा को देखते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाना अतिआवश्यक हैं।

Like
1
Search
Categories
Read More
Causes
गर्मी में पशुओं से सेवा नहीं लेने की अपील
    इन्दौर जिले में ग्रीष्म ऋतु में दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच तापमान 37 डिग्री...
By Ranjit 2024-05-01 11:06:26 0 12K
Other
नवोदय विद्यालय गैर-शिक्षण 1377 पदों पर वैकेंसी, रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
इंदौर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नवोदय विद्यालय समिति में विभिन्न गैर-शिक्षण 1377 पदों पर...
By Ranjit 2024-05-01 10:50:18 0 10K
Other
प्रदेश में 11 मई को नेशनल लोक अदालत, आपसी समझौते से होगा विवादों का निराकरण
प्रदेश के इंदौर सहित जबलपुर और ग्वालियर खंडपीठ में नेशनल लोक अदालत National Lok Adalat शनिवार 11...
By Ranjit 2024-05-01 10:48:11 0 9K
Causes
Gujarat Forest Dept Signs MoUs Of Rs 2,217 Cr For Carbon Credit Through Mangrove Plantation
The state forest and environment department will organise a seminar on the theme of "Towards...
By jivan 2024-03-09 16:29:03 0 15K
Other
बुजुर्ग और दिव्यांग 4 मई से घर बैठे करेंगे मतदान
85 साल और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों और विकलांग मतदाताओं को आयोग ने घर बैठे मतदान की सुविधा दी...
By Ranjit 2024-05-10 09:26:04 0 14K