Sponsored

📢 Exciting Update Coming Soon!

We're upgrading Jivanapp with powerful community-focused features to make the platform even more useful for everyone.

🚀 Over the next few weeks, you'll start seeing exciting new features, improvements, and version updates.

🙏 Thank you for staying with us and for your amazing support. Your shares and referrals have helped Jivanapp grow, and we truly appreciate it.

❤️ Please keep sharing Jivanapp with your friends, family, schools, colleges, organizations, and communities. Stay tuned for the next version!

बिजली बिल न भर पाने पर अगर कट जाए कनेक्शन, तो अब नहीं करनी होगी इसके लिए भागदौड़

0
15K

स्मार्ट मीटर से जुड़े बिजली उपभोक्ता का कनेक्शन यदि बिल नहीं भरने के कारण काट दिया जाएगा तो अब उन्हें उसे जुड़वाने के लिए भागदौड़ नहीं करनी होगी। बिल भरते ही मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सिस्टम पर अपडेट होगा और कनेक्शन तुरंत जोड़ दिया जाएगा। इसके लिए बिजली कंपनी की सूचना प्रौद्योगिकी शाखा दो महीने से ऑटोमेशन का कार्य कर रही है।

अभी ऐसी है व्यवस्था 🤷🏻‍♀️
अभी किसी भी उपभोक्ता का स्मार्ट मीटर का कनेक्शन, बिजली बिल बकाया होने पर काट दिया जाता है तो उसे जुड़वाने के लिए भरे गए बिल की रसीद दिखानी होती है। कंट्रोल सेंटर से कनेक्शन काटने पर भी दोबारा जुड़वाने के लिए जोन पर संपर्क कर, बिल भरने की रसीद दिखानी होती है।

आगे से कुछ ऐसा होगा प्रबंध 💁🏻‍♀️
▪️ अब बिजली कंपनी ऑटोमेशन के तहत प्रबंध कर रही है कि यदि बकाया बिल की राशि जोन पर जमा कर दी है तो काउंटर से यह सूचना तुरंत लाइन जोड़ने वाले ऑपरेटर को दी जाएगी और वह लाइन जोड़ देगा।
▪️ यदि ऑनलाइन भुगतान किया है तो बिल भरने की सूचना तुरंत स्मार्ट मीटर कंट्रोल सेंटर को उपभोक्ता के आईवीआरएस नंबर के साथ मिल जाएगी।
▪️ ऑटोमेशन तरीके से सिस्टम पर अगले ही मिनट संबंधित उपभोक्ता का बकाया बिल जीरो दिखाई देने लगेगा।
▪️ इसके बाद उपभोक्ता को कनेक्शन जुड़वाने के लिए जोन पर नहीं पहुंचना होगा।
सिस्टम पर जीरो बकाया दिखने के साथ ही कनेक्शन जुड़ जाएगा। जैसे रिचार्ज करने पर मोबाइल की सर्विस शुरू हो जाती है।

हालांकि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को अभी लगभग दो महीने और इंतजार करना होगा।

Search
Categories
Read More
Other
आचार संहिता के उल्लंघन की 'सी-विजिल एप' पर कर सकते हैं शिकायत
इंदौर जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर विगत 16 मार्च से आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील है।...
By Ranjit 2024-05-01 10:59:38 0 10K
Causes
गर्मी में पशुओं से सेवा नहीं लेने की अपील
    इन्दौर जिले में ग्रीष्म ऋतु में दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच तापमान 37 डिग्री...
By Ranjit 2024-05-01 11:06:26 0 12K
Causes
इंदौर में छोटे बच्चों की जिंदगी बचाएं, खुले बोरवेल की सूचना तुरंत इस नंबर पर दें, कलेक्टर देंगे दस हजार का इनाम
खुले बोरवेल में बच्चों के गिरने से लगातार हादसे हो रहे हैं। कई मासूम बोरवेल में अपनी जान गंवा...
By Ranjit 2024-05-01 11:10:47 0 13K
Other
इंदौर में महिलाओं और लड़कियों के लिए
महिला आईटीआई कालेज में महिला पुलिस अधिकारियों ने कई जरूरी जानकारियां दी। उन्होंने इंदौर की...
By Ranjit 2024-04-12 12:10:27 0 12K
Food
खाद्य पदार्थों की मिलावट के लिए करें शिकायत
किसी भी खाद्य पदार्थों की मिलावट  मिलावट की शंका है तो वाट्सएप नंबर 9406764084 पर शिकायत कर...
By Ranjit 2024-05-01 11:07:24 0 12K